Home अपराध महम का युवक साइबर ठगी का शिकार, खाते से निकले एक लाख...

महम का युवक साइबर ठगी का शिकार, खाते से निकले एक लाख रूपए

लोन पास के नाम पर की गई ठगी

महम, 21 जुलाई
महम का एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया है। लोन पास होने के नाम पर युवक साइबर ठगों के झांसे में आ गया। युवक तथा उसके भाई के खाते से एक लाख दो हजार 208 रूपए निकाल लिए गए। ढ़ेर पाना निवासी कुलबीर पुत्र बीर सिंह ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।
कुलबीर ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पास एक फोन आया। फोनकर्ता ने उसे बताया कि उसके द्वारा एप्पलाई किया गया लोन पास हो गया है। आप व्हाटसऐप पर अपने कागजात वैरिफाई करवा लें। कुलबीर ने दिए गए नम्बर पर अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा फोटो आदि भेज दिए। फोनकर्ता ने लोन पास होने के सर्विस चार्ज के रूप में 2150 रूपए मांगे। जो उसने अपने बैंक खाते से बताए गए नम्बर पर गुगल पे कर दिए।
फोनकर्ता ने कुलबीर को अपनी बातों में फसा लिया। कुलबीर से उसके खाते से एक बार 8575 रूपए उसके बाद 13200 रूपए ट्रांसफर करवा लिए गए। उसके बाद अन्य खाते में 13200 रूपए, 21600 रूपए तथा 25600 रूपए ट्रांसफर करवा लिए गए। इसके बाद कुलबीर के खाते की लिमिट समाप्त हो गई तो उसने अपने भाई सुनील के खाते से भी 17893 रूपए ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उन्हें शक हो गया तथा फोनकर्ता द्वारा मांगी जा रही और रकम को देने से उन्होंने इंकार कर दिया।
कुलबीर का कहना है कि उसके साथ कुल एक लाख दो हजार 208 रूपए का फ्राड हुआ है। महम पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर, आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। (एफआईआर)

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!