Home ब्रेकिंग न्यूज़ भागवद् कथा सुनने से होती है स्वर्ग की प्राप्ति-पंडित योगेश शास्त्री

भागवद् कथा सुनने से होती है स्वर्ग की प्राप्ति-पंडित योगेश शास्त्री

महम के प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर में चल रही है श्रीमद्भागवद् कथा

महम, 21 जुलाई
पंडित योगेश शास्त्री ने कहा है कि भागवद् कथा सुनने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। स्वभाव से दुष्ट व्यक्ति भी भागवद् कथा सुन लेता है तो उसका दुष्ट स्वभाव समाप्त हो जाता है और वह नारकीय जीवन से बच जाता है। पंडित योगेश शास्त्री महम के प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवद् कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
कथा व्यास पंडित योगेश शास़्त्री ने श्रद्धालुओं को धुंधकारी की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि धुंधकारी दुष्ट स्वभाव का था, भागवद् कथा सुनने के कारण उसे स्वर्ग की प्राप्ति हुई। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति मानव के स्वभाव को निर्मल कर देती है। उन्होंने बताया कि अपने पुत्र का नाम संतों के कहने पर नारायण रखने से अजामिल जैसा दुष्ट प्राणी भी भव सागर पार हो गया।
योगेश शास़्त्री ने कहा कि भगवान बड़े दयालु हैं। वे अपने भक्त को मुसीबत में नहीं देख सकते। यदि भक्त मुसीबत हैं तो भगवान उनकी रक्षा के लिए अवश्य आते हैं। उन्होंने बताया कि अपने भक्त प्रहल्लाद की भक्ति के कारण भगवान ने श्री नरसिंह भगवान का रूप धारण किया। खंभे को फाड़कर प्रकट हुए और हिरण्यकश्यप जैसे राक्षस का वध किया।
उन्होंने कहा कि बिना शर्त व प्रलोभन के भगवान की भक्ति करें। फल अवश्य मिलेगा। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर खूब झूमें। कथा के तीसरे दिन वामन अवतार कथा भी सुनाई गई। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!