सभी सरकारी इमारतें की सैनेटाइज

अस्पताल किया जाता है हर रोज सैनेटाइज
महम

कोराना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते महम में सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया है। बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ गलियों व मौहल्लों को भी सैनेटाइज किया गया। इस विशेष अभियान में नगरपालिका के कर्मचारियों के 20 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम लगी है।
सफाई निरीक्षण ब्रह्मदत्त ने बताया कि सैनेटाइजन बीमारी की रोकथाम के उपायों में से एक है। इस कार्य में पालिका कर्मचारियों की टीम लगातार लगी हुई है। पूरे शहर को सैनेटाइज किया गया है। इसके अतिरिक्त सभी सार्वजनिक स्थल नियमित रूप से सैनेटाइज किए जा रहे हैं
अस्पताल होता है प्रतिदिन सैनेटाइज
ब्रह्मदत्त का कहना है कि सामान्य अस्पताल को प्रतिदिन सैनेटाइज किया जाता है। अस्पताल में सामान्य परिस्थितियों मंे भी संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। इन दिनों में खतरा और अधिक बढ़ गया है। यही कारण है कि अस्पताल को प्रतिदिन सैनेटाइज करने का निर्णय लिया गया है।


चलाया सफाई अभियान भी
महामारी के हालातों को ध्यान में रखते हुए पालिका ने विशेष सफाई अभियान भी चलाया है। नालों आदि की सफाई जा रही है। गंदगी फैलने के स्थानों की पहचान की जा रही है तथा वहां से सफाई करवाई जा रही है।

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24सी न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *