67 वर्षीय उषा रानी कुछ समय से बीमार चल रही थी
महम, 14 फरवरी
महम नगरपालिका के उपप्रधान बसंत लाल गिरधर की भाभी उषा रानी का मंगलवार को निधन हो गया। 67 वर्षीय उषा रानी पत्नी सुंदर लाल गिरधर बीते कुछ समय से बीमार चल रही थी। उषा रानी का अंतिम संस्कार शाम चार बजे नया बस स्टैंड के नजदीक पंजाबी श्मशान घाट में किया गया। इस अवसर पर पंजाबी श्मशान घाट में शहर के गणमान्य व्यक्ति तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews