हलका कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय में हुई बैठक
पार्टी के संगठन चुनाव प्रभारी अजीत यादव रहे मुख्यातिथि
पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने की बैठक की अध्यक्षता
महम
महम हलका कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है कि पार्टी के प्रदेश संगठन चुनावों के सभी अधिकार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को दिए जाएं। शुक्रवार को हलका कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के हलका कार्यालय में हुई। पार्टी के संगठन चुनाव प्रभारी अजीत यादव कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने की। जिला परिषद् के पूर्व उपचेयरमैन बलराम दांगी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
अजीत यादव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है। उन्होंने वर्तमान सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया तथा कहा कि जनता चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
आनंद सिंह दांगी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा तथा प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में उत्साहित हैं। प्रदेश की जनता के साथ मिलकर प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा प्रदेश में भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
बलराम दांगी ने बैठक में आए मुख्यातिथि व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा कहा कि वर्तमान सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुःखी है। आगामी चुनावों में इस सरकार का जाना तय है। बैठक में पार्टी के अधिकतर प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews