कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते आनंद सिंह दांगी

पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी व बलराम दांगी ने किया सम्बोधित

रविवार को कांग्रेस कार्यालय महम में महम शहर के प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मिटिंग हुई। बैठक को  पूर्व मंत्री चौधरी आनंद सिंह दागी तथा उनके पुत्र बलराम दांगी ने संबोधित किया।  बैठक में महम शहर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान चलाने की रुपरेखा तैयार की गई। 

आनंद सिंह दागी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान केंद्र तथा राज्य सरकार से हर वर्ग दुखी व परेशान है। महम शहर में ‘हाथ से हाथ जोडो’ अभियान के लिए वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। हर कमेटी में से कम 15 सदस्य होगे। इन कमेटियों के गठन के लिए वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। आनंद सिंह दांगी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस अभियान में जी जान से जुट जाए। 

वहीं बलराम दांगी ने कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में बताया कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं को भी जिम्मेदारी दी जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव दिए। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *