Home ब्रेकिंग न्यूज़ ’रंग दे बसंती चोला’ के बहाने मीना वाल्मीकि का शक्ति प्रदर्शन, पालिका...

’रंग दे बसंती चोला’ के बहाने मीना वाल्मीकि का शक्ति प्रदर्शन, पालिका प्रधान पद के लिए दावेदार है मीना! क्या संदेश है इस कार्यक्रम के बहाने?-24c न्यूज विशेष

कार्यक्रम की संयोजक थी मीना वाल्मीकि, गणमान्य व्यक्तियों से व्यक्तिगत रूप से किया था संपर्क

उपस्थिति की दृष्टि से भी भी सफल रहा यह कार्यक्रम
किसी के आने और किसी के नहीं आने की हैं चर्चाएं
इंदु दहिया

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार की शाम महम में भाजपा द्वारा ’मेरा रंग दे बसंती चोला’ कार्यक्रम किया गया। महम में इस कार्यक्रम की संयोजक भाजपा की जिला सचिव मीना वाल्मीकि थी। इस आयोजन के लिए मीना ने विशेष रूप से जनसंपर्क अभियान चलाया था। इस आयोजन के माध्यम् से मीना वह संदेश देने में सफल रही है, जिसे वह देना चाहती थी।
निकट भविष्य में हरियाणा में नगर पालिका चुनाव प्रस्तावित हैं। इस बार महम का पालिका प्रधान का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। चुनाव भी प्रत्यक्ष होना है अर्थात पूरे शहरवासी अपने पालिका प्रधान के लिए वोट करेंगे। केवल पार्षदों के हाथों में पालिका के प्रधान का चुनाव नहीं होगा। मीना वाल्मीकि लंबे समय से भाजपा में है और जिला स्तर की पदाधिकारी भी है। निश्चित तौर पर पालिका चुनावों में प्रधान पद के लिए दावेदार भी है।
भाजपा में हैं कई दावेदार
बेशक गत विधानसभा चुनावों में महम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चुनाव हार गया था, इसके बावजूद महम शहर में अब भी भाजपा मजबूत स्थिति में हैं। साथ ही भाजपा प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भी है। ऐसे में स्वाभाविक है भाजपा की टिकट या समर्थन चाहने वाले दावेदारों की संख्या अन्य दलों की अपेक्षा अधिक है। इनमें मीना वाल्मीकि तथा निवर्तमान प्रधान फतेह सिंह, जगबीर बहमणी व अनिल चावरिया के परिवार से किसी महिला के दावेदार होने के अतिरिक्त कुछ और नामों की चर्चा भी है।
अपने-अपने ढ़ग से सभी कर रहे हैं प्रयास
सभी दावेदार अपने-अपने स्तर व तरीके से भाजपा के आशीर्वाद के लिए प्रयास कर रहे हैं। अपने-अपने समर्थकों व शुभचिंतकोें को एकजुट कर नेताओं तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ हालातों का इंतजार कर रहे हैं। राजनीति संभावनाओं और अवसरवादिता का खेल है। ’ऐसा हुआ तो ऐसा होगा, ऐसा हुआ तो ऐसा नहीं होगा’ ऐसी बातें हर किसी की जुबांन पर होती है। महम में इन दिनों पालिका चुनावों को लेकर ही सर्वाधिक राजनीतिक चर्चा है।

मीना वाल्मीकि ने दिया संदेश
’मेरा रंग दे बसंती चोला’ कार्यक्रम की संयोजक मीना वाल्मीकि को बनाया गया था। इस कार्यक्रम का संयोजक बनने का फायदा भी उन्होंने बखूबी उठाया। इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण देने के बहाने मीना शहर के गणमान्य नागरिकों से मिली। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति इस बात की गवाह थी कि उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए खूब मेहनत भी की थी। हालांकि मीना अभी भी इस कार्यक्रम को लेकर सधी हुई टिप्पणी कर रही है। उनका कहना है कि शहीदों की याद में कार्यक्रम था। शहर के नागरिकों ने उत्साह से इसमें भाग लिया। उनके लिए यही खुशी की बात है। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता शमसेर खरकड़ा सहित जिला अध्यक्ष अजय बसंल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन ढुल व वरिष्ठ नेता रमेष भाटिया आदि कई नेता शामिल थे। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बेटे हिमांशु ग्रोवर के आने का भी प्रचार था, लेकिन वो नहीं आ पाए।
प्रधान पद के दावेदार रहे नदारद
बेशक इस कार्यक्रम की संयोजक मीना वाल्मीकि थी, लेकिन यह कार्यक्रम व्यक्तिगत नहीं था। यह भाजपा का कार्यक्रम था। हालांकि मीना वाल्मीकि के संयोजन में हुए कार्यक्रम से पार्टी के कुछ ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दूरी बना कर रखी, जो प्रधान पद के दावेदार भी माने जाते हैं। हालांकि मीना वाल्मीकि का कहना है कि व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कोई कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाया होगा। वैसे इस कार्यक्रम को लेकर सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट थे। कई बार व्यक्तिगत कार्य की वजह से कोई कार्यकर्ता कार्यक्रम नहीं आ पाता है।
खैर चाहे जो हो इस कार्यक्रम में किसी के आने और किसी के नहीं आने की चर्चाएं तो हैं। हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि इस कार्यक्रम का पालिका प्रधान के लिए दावेदारी पर कोई असर पड़ेगा या नहीं। (विश्लेषण)/8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बैंडी आइस में फरमाना की बेटी हर्षिता ने दिखाए जौहर

प्रदेश की टीम जीता स्वर्ण पदक महम चौबीसी के गांव फरमाना की बेटी ने बैंडी आइस में शानदार खेल...

मोहित डाबला ने राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बेरी झज्जर में हुई प्रतियोगिता महम चौबीसी के गांव फरमाना के मोहित डाबला ने जिला झज्जर के बेरी में...

ओलंपियाड टेस्ट में दा रॉयल सहीराम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

72 विद्यार्थीयों ने जीते गोल्ड दा रॉयल सहीराम स्कूल महम के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।...

महम के 14 मंदिरों में गुंजायमान हुई श्री हनुमान चालीसा

आगामी मंगलवार को 20 मंदिरों में श्री हुनमान चालीसा पाठ का लक्ष्य हनुमान चालीसा प्रचार समिति महम द्वारा किया...

Recent Comments

error: Content is protected !!