महम पालिका चुनावों में प्रधान पद की प्रत्याशी है मीना वाल्मीकि

महम
महम पालिका चुनाव मंे प्रधान पद की प्रत्याशी मीना वाल्मीकि का कहना है कि यदि उन्हें महम शहर ने जीत का आशीर्वाद दिया तो वे 36 बिरादरी के गणमान्य ग्रामीणों का एक सलाहकार समूह बनाएंगी। इस सलाहकार समूह के मार्गदर्शन में ही विकास से संबंधित सभी निर्णय लिए जाएंगे। मीना वाल्मीकि ने शुक्रवार को महम में कई स्थानों पर जनसंपर्क किया। उनके साथ महिलाओं का दल था।
उन्होंने कहा कि भष्ट्राचार वर्तमान समय का सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके लिए जरूरी है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता रखी जाए। शहर के सभी वर्गांे के गणमान्य नागरिकों का एक सलाहकार समूह बना कर विकास कार्यों में निगरानी रखी जा सकेगी। मीना वाल्मीकि ने कहा कि उन्होंने जनसंपर्क के दौरान पाया कि पालिका में भष्ट्राचार व कमीशन खोरी से नागरिक तंग हैं। यह महम में एक बड़ा मुद्दा है।
उन्होंने कहा कि शहर की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *