पति ने महम पुलिस को दी शिकायत

महम
महम चौबीसी के गांव फरमाणा से एक विवाहिता घर से बिना बताए कहीं चली गई है। विवाहिता अपने दो साल के बेटे को भी छोड़ गई। विवाहिता की पहले भी दो शादियां हो चुकी थी। लापता हुई महिला के पति ने इस संबंध में महम पुलिस को शिकायत दी है।
फरमाणा बादशाहपुर निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 2018 में गांव शामड़ी, गोहाना निवासी ज्योति के साथ शादी हुई थी। उसकी पत्नी मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे बिना बताए घर से चली गई।
नवीन का कहना है कि उसकी पत्नी की उम्र 25 साल है। उसकी पत्नी की उससे शादी से पूर्व भी दो शादियां हो चुकी थी। उनका दो साल का लड़का भी है। जिसे वह घर पर ही छोड़ गई।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *