गांव मोखरा गौशाला ने महंत सतीश दास को दिया सम्मान पत्र

महम
सैमाण मंदिर के महंत सतीश दास को गौसेवा में उनके उच्च योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महंत जी को श्रीकृष्ण गौशाला मोखरा में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
महंत सतीश दास सैमाण के प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिर के गद्दी नशीन महात्मा हैं। अन्य सामाजिक कार्यों के साथ-साथ गौसेवा के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान है। महंत सतीश दास महम की श्रीकृष्ण गौशाला के संस्थापक सदस्य हैं। इस गौशाला के निर्माण में महंत जी का अग्रणी योगदान है। इस गौशाला के स्थापना के बाद इसके संचालन व प्रबंधन में भी महंत जी की मुख्य भूमिका रहती है। समय-समय पर गौशाला में आर्थिक योगदान भी देते रहते हैं।
मोखरा गौशाला में भी महंत जी समय-समय पर योगदान देते रहते हैं। क्षेत्र की गांव बैंसी स्थित अन्य प्रसिद्ध गौशाला में भी महंत जी योगदान देते रहते हैं।
महंत सतीश दास का कहना है कि गौ सेवा हिंदु संस्कृति का आवश्यक अंग हैं। गौसेवा से न केवल पुण्य मिलता है बल्कि स्वास्थ्य का लाभ भी होता है। गाय का दूध व घी ही नहीं मूत्र व गोबर भी गुणकारी होती है। महंत जी का कहना है कि हमें अपने घरों में गौ पालन अवश्य करना चाहिए। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *