टीन शेड का हुआ उद्घाटन

हम, 4 फरवरी
महम के निंदाना गांव में दादा डहरी वाला मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक सलाहकार अनुराग ढांडा व संगठन मंत्री प्रवीन प्रभाकर गौड ने शिरकत की।
अनुराग ढांडा ने कहा जो भंडारे का आयोजन बहुत ही नेक कार्य है जिसे हमारी आस्था जुडी रहती है और भाईचारा बना रहता है। इस अवसर पर मंदिर में एक टीन शेड का उद्घाटन किया गया जो आम आदमी पार्टी के नेता विकास नेहरा द्वारा तैयार करवाया गया है। इस दौरान अनुराग ढांडा ने कहा हमें बहुत गर्व है कि विकास नेहरा हमारी पार्टी के साथ जुड़े और लगातार महम के लोगों के बीच रहकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। अनुराग ढांडा ने कहा सरकार हर मोर्चे पर फेल है लगातार कई दिनों से ई टेंडरिंग का विरोध कर सरपंच धरने पर बैठे हैं जो सरकार द्वारा चलाई गई गलत प्रणाली है। जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कार्य ठप्प पड़ा है। दूसरी ओर खिलाड़ियों का अपमान सरकार के मंत्री ने किया है। पिछले दिनों एक मंत्री द्वारा कोच को प्रताड़ना के शिकार हुई। किसान सरकार की कार्यप्रणाली से बहुत दुखी है लगातार शुगर मिलो पर धरना दिया मिलों को बंद किया गया। 10 रूपए गन्ने का रेट बढाकर किसानों के साथ एक भद्दा मजाक सरकार ने किया।
हरियाणा प्रदेश में अपराध बेरोजगारी व भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी। जब आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा में बनेगी तो पंजाब व दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी विकास होगा।
अनुराग ढांडा ने कहा अपना राजनीतिक वर्चस्व बचाने के लिए तरह तरह की यात्राएं निकालकर ढोंग किए जा रहे हैं। अब जनता समझ चुकी है। लोगों को सिर्फ आम आदमी पार्टी से पूरा भरोसा व विश्वास है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के युवा नेता विकास नेहरा ने विधायक बलराज कुंडू की जनजागृति यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा आज विधायक हरियाणा में पैदल चलकर अपने लिये दूसरी विधानसभा ढूंढ रहे हैं। महम की जनता को तोउन्होंने धोखा दिया है इसका परिणाम आज महम का मतदाता भुगत रहा है। महम विधानसभा में विकास कार्य करने की बजाय वह अपनी जनजागृति यात्रा के नाम पर ढोंग कर रहे हैं। विकास नेहरा ने कहा आज तक विधायक द्वारा एक भी विकास कार्य महम के लोगों के लिए नहीं किया।आने वाले समय में इस तरह के नेताओं को महम की जनता सबक सिखाने का काम करेगी। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *