सन्नी छाबड़ा (फाइल फोटो)

रोहतक अतिरिक्त सेशन कोर्ट ने किया कनिका की अग्रिम जमानत को रद्द

महम, 21 नवंबर
समाजसेवी महाबीर सिंह को आर्य समाज फरमाणा द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके द्वारा गांव फरमाणा में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। साथ ही उनसे कहा गया कि वे गांव में समाजसेवा के कार्य जारी रखें।
आर्य समाज प्रतिनिधि मंत्री डा. राजेश फरमाणा ने बताया कि महाबीर फरमाणा गत लगभग तीन वर्षों से गांव में समाज सेवा के कार्य कर रहे हैं। विशेषकर खेल तथा धार्मिक आयोजनों में उनका योगदान अग्रणी रहा है। आर्य समाज फरमाणा ने उनकी सेवाओं का सम्मान करते हुए उन्हें वैदिक साहित्य भेंट किया है। तथा कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों से गांव के विकास में मदद मिली है। गांव को उनके योगदान की आवश्यकता है।
महाबीर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस सम्मान से उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ गई है। वे हरसंभव प्रयास करेंगे कि गांव को श्रेष्ठ गांव बनाने में अपना सक्रिय योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि वे किसी वे दलगलत राजनीति से उपर से उठकर गांव में समाजसेवा के कार्य करते रहेंगे।  इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान नफे सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष जयपाल आर्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।   इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *