रोहिला समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे सांसद जांगड़ा
- महन्त सतीश दास, तकदीर खरकड़ा, अजीत अहलावत सहित महम हलके के भाजपा नेता रहे उपस्थित
मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने रविवार को महम की रोहिला धर्मशाला में रोहिला समाज व महम शहर वासियों को सम्बोधित किया। जांगड़ा ने इस अवसर पर कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जैसा तपस्वी नेता मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री मोदी सदैव गरीबों और पिछड़ों के बारे में सोचते रहते हैं। मोदी सोचते हैं कि कैसे पंक्ति में बैठा अंतिम आदमी भी मुख्य धारा में आए। उन्होंने पूरे विश्व में भारत का लोहा मनवाया है। यह सब प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और दिन रात की मेहनत के कारण हुआ है। कुछ लोग मोदी जैसे महामानव से राहुल गांधी की तुलना करते है जो बिलकुल भी तर्क संगत नहीं है। सांसद ने धर्मशाला के लिए अनुदान देने की घोषणा भी की।शहरवासियों ने भी नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार और महम हलके में सांसद जांगड़ा द्वारा किए कार्यों कार्यों की खूब सराहना की। सांसद रामचंद्र जांगड़ा के साथ भाजपा नेता महंत सतीश दास, तकदीर खरकड़ा, अजीत अहलावत, सतीश चौधरी, धर्मवीर खत्री, मीडिया संयोजक मुकेश खत्री, वेद धवन, फतेह सिंह प्रधान, बसंत लाल गिरधर, रामनिवास रोहिला, विजय चाबा, विकास, विनोद गोयल, बॉबी गोयल, प्रवीण खत्री तथा रोहिल्ला समाज के प्रमुख व्यक्ति मास्टर भगत राम रोहिल्ला, तारा चंद रोहिल्ला, रामफल रोहिल्ला, राम निवास रोहिल्ला, तसबीर सिंह, जय भगवान, ईश्वर रोहिल्ला, अशोक रोहिल्ला, प्रधान
अनिल, उप प्रधान प्रवेश रोहिल्ला, सचिव विजय रोहिल्ला, सतबीर रोहिल्ला, नरेश रोहिल्ला संगठन सचिव गौरव, सुरेंद्र रोहिल्ला, मंडे रोहिल्ला तथा अनिल रोहिल्ला आदि भी मौजूद रहे। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews