महम हलके से रोहतक पढ़ने जाने वाली बेटियों के साथ किया संवाद
बेटी के जन्मदिन को हलके की अन्य चार बेटियों के जन्मदिन के साथ मनाया
महम
महम के विधायक बलराज कुन्डू ने कहा है कि उनका सपना है कि महम हलके की एक भी बेटी कामयाब हुए बिना ना रहे। इसके लिए वे प्रयास भी कर रहे हैं। उन्होंने खुद से ही वादा किया है कि किसी भी बेटी को सुविधाओं के अभाव आगे बढ़ने से नहीं रूकने देंगे।
कुन्डू शनिवार को अपनी बेटी डा. खुशबू को जन्मोत्सव पर हलके की बेटियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उनकी बसों में रोहतक पढ़ने जाने वाली चार अन्य बेटियों के जन्मदिन को भी डा. खुशबू के जन्मदिन के साथ मनाया। इस अवसर पर इन बसों में जाने वाली लड़कियां उनके रोहतक स्थित निवास पर पहुंची थी।
उन्होंने इस अवसर पर बेटियों से कहा है कि वे बस मन लगाकर पढ़े। प्रतिभा अनुसार अपना करिअर चुने। वे तो चाहते हैं कि उनकी बेटियां यूपीएसई जैसी परीक्षाओं में अपना परचम लहराएं तथा महम क्षेत्र को गौरवान्वित करें। कुन्डू ने कहा कि कोई भी बेटी ये ना सोच कि उसके पास आगे बढ़ने के साधन नहीं हैं। उनका भाई बलराज कुन्डू उनके साथ है किसी भी बहन बेटी को साधनों की कमी से पढ़ाई नहीं छोड़ने देंगे। उन्होंने खेलांे में भाग लेने के लिए भी लड़कियों को प्रेरित किया। कहा कि खेलों में अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ शानदार करिअर भी है।
कुन्डू ने कहा कि उन्होंने बेटियों की सुविधा के लिए 17 बसें निःशुल्क चलाई हुई हैं। जरुरत पड़ी तो और भी चला देंगे। उनका बस चलाना तभी सार्थक होगा जब हमारी बहनें-बेटियां अपने पैरों पर खड़ी होकर नारी सशक्तिकरण के सपनों को साकार करेंगी। इस अवसर पर कुन्डू के माता-पिता, धर्मपत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews