प्रदीप राय कर रहे हैं महम में सांग
महम, 3 फरवरी
महम में इन दिनों रविदास चैपाल के पास तीन दिवसीय सांग उत्सव चल रहा है। सांग उत्सव के दूसरे दिन हीरामल जमाल का सांग हुआ। हरियाणा के महान सांगी धनपत राय के पौत्र प्रदीप राय सांग कर रहे हैं। यह सांग उत्सव हरियाणा कला परिषद रोहतक के सौजन्य से हो रहा है।
काफी दिनों के बाद महम में हो रहे सांग का दर्शक खूब आनंद ले रहे हैं। अनिल बिंटू ने बताया कि सांग उत्सव ने महम में हरियाणा की प्राचीन सांग कला को जिंदा कर दिया है। कार्य दिवस होने के बावजूद भारी संख्या में दर्शक सांग देखने के लिए आ रहे हैं। अनिल ने बताया कि कई दर्शकों को महम में किसी समय किए गए प्रदीप राय के दादा धनपत सिंह के सांग भी याद हैं। इन दर्शकों का कहना है कि प्रदीप राय ने धनपत सिंह की याद दिला दी। रोशन फौजी ने बताया कि सांग उत्सव उत्साह व शांति प्रिय चल रहा है। सांग देखने के लिए महम के अतिरिक्त आसपास के गांवों से भी ग्रामीण आ रहे हैं।
प्रदीप राय हीरामल की भूमिका में रहे। जबकि नन्हा ने जमाल की भूमिका निभाई। रफीक ने हीरमल की सेठानी की भूमिका अदा की तथा बबली हीरामल की मां की भूमिका में रहे। कालें उमरा ढोलक मास्टर हैं तथा वीरसेन नगाड़ा बजा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मास्टर सहदेव, राजेश सांवरो तथा पवन निंदाना आदि भी विभिन्न भूमिकाओं में रहे। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews