डाॅ. अनूप कुमार ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
महम, 3 फरवरी
महम के वार्ड दस के परसवाला मौहल्ला की चैपाल में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता बैठक हुई। बैठक को पार्टी के हरियाणा चुनाव प्रभारी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के मुख्य सलाहाकार डाॅ. अनूप कुमार ने संबोधित किया। बैठक में हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई।
डाॅ. अनूप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी चुनावों के लिए तैयार रहें। पार्टी नीतियों का प्रचार करें। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। पार्टी की तरफ आम जनता का रूझान दिनों-दिन बढ़ रहा है।
आम आदमी पार्टी नेता विकास नहरा ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश का किसान, मजदूर, दुकानदार, व्यापारी व कर्मचारी आदि हर वर्ग परेशान है। सरकार के प्रति भारी रोष है।
बैठक में रोशन फौजी, कुलदीप पहलवान मोखरा, महिला अध्यक्ष कविता शर्मा, वजीर सिंह, अशोक निडाना, वजीर खरकड़ा, वेद प्रकाश तथा मोहित गिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews