गली-गली विधि विधान से किया गया फेरी यज्ञ
महम
गांव फरमाणा में आर्य समाज ने कोविड-19 के प्रति गांव में जागरुकता अभियान चलाया हैं। आर्यसमाज ने पर्यावरण शुद्धि के हवन यज्ञ किया तथा ग्रामीणों को महामारी के प्रति जागरुक किया।
डा. राजेश आर्य ने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग करके हवन फेरी को पूरे गांव में ले जाया गया। डा. आर्य ने कहा कि कोरोना जैसे लक्षणों तथा बुखार से गांव 40 से 50 मौते हो चुकी हैं। इस हवन फेरी का उद्देश्य गांव के वातावरण को वायरस से मुक्त करना था। साथ ही ग्रामीणों को भी समझाया गया कि योग आधारित जीवन शैली अपना कर बीमारियों से बच सकते हैं।

डा. आर्य ने कहा कि ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाकर कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। साथ ही जांच भी समय पर करवानी चाहिए। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान नफे सिंह आर्य, मनीष आर्य , रितेश आर्य, मास्टर राजेंद्र आर्य, जयपाल आर्य व सोहन आर्य आदि उपस्थित रहे। विज्ञप्ति 24c न्यूज/ इंदू दहिया 8053257789
आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews