राजकीय मॉडल संस्कृति कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोखरा में किया गया कलस्टर स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन
महम
राजकीय मॉडल संस्कृति कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोखरा में ऑल इंडिया साईंस कांग्रेस के तत्वाधान में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मोखरा कलस्टर के पांच स्कूलों ने भाग लिया। प्रदर्षनी में मेजबान स्कूल के मॉडल पहले व तीसरे स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त इस स्कूल का मॉडल रोहतक में हुई जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भी तीसरे स्थान पर रहा।
प्राचार्या सरिता खनगवाल ने विजेता विद्यार्थियों व उनके निर्देशक शिक्षकों को बधाई दी है। जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्राध्यापक विरेंद्र के निर्देशन में तैयार किए गए मॉडल ’ हाईट एंड मेजरमैंट’ को मोखरा की प्रदर्शनी में पहला स्थान मिला। इस मॉडल को नेहा पुत्री संजय तथा राखी पुत्री जितेंद्र ने तैयार किया था। तीसरे स्थान पर प्राध्यापिका अंजू बाला के निर्देशन में तैयार किया मॉडल ’पोल्यूशन कैचर’ रहा। इस मॉडल को मुस्कान पुत्री कुलदीप तथा बरखा पुत्री मंजीत ने तैयार किया था। दूसरे स्थान पर मदर इंडिया स्कूल मोखरा की टीम का मॉडल रहा था।
कशिश का मॉडल रहा तीसरे स्थान पर
जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राकमावि मोखरा की छात्रा कशिश पुत्री नरेश द्वारा तैयार किया गया मॉडल ’रोबोटिक एंड ओटोमोशन’ जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में तीसरे स्थान पर रहा। यह प्रदर्शनी रावमावि विद्यालय मॉडल टाऊन रोहतक में आयोजित की गई थी। यह मॉडल प्राध्यापिका सुमेधा के निर्देशन में तैयार किया गया था। (विज्ञप्ति)
आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews