महिला कमेटी का गठन भी किया

महम
किसानों ने गुरुवार को मदीना टोल प्लाजा पर महात्मा कबीर जयंती समारोह का आयोजन किया। अध्यक्षता जिले सिंह मोखरा, राममेहर तथा धन्नों देवी ने संयंुक्त रूप की। संचालन प्रकाश चंद्र व मुकेश खासा ने किया।
इस अवसर अखिल भारतीय किसान सभा की 12 सदस्यीय महिला कमेटी मदीना का गठन भी किया। ममता देवी को कमेटी का प्रधान, सुनीता को सचिव तथा सत्यादेवी को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
डाला तथा उनकी शिक्षाओं को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा कबीर आंडम्बरों तथा अंधविश्वासों के घोर विरोधी थे। इस अवसर पर किसान सभा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। यह भी बताया कि आगामी 11 जुलाई को गांव सैमाण में स्वस्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर भी उपस्थित रहेंगी। समारोह सभा को कुलबीर सिंह दांगी, राय सिंह नेहरा, संदीप मोखरा, जुगनू मदीना तथा सत्या मदीना व ममता आदि ने संबोधित किया। (विज्ञप्ति)

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *