Home ब्रेकिंग न्यूज़ किसान मजदूर जत्थे का महम में होगा जोरदार स्वागत

किसान मजदूर जत्थे का महम में होगा जोरदार स्वागत

स्वागत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को चैबीसी के चबूतरे पर होगी बैठक

*स्वागत की तैयारियों के लिए 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया
*बुधवार को किसानों ने की जनसभाएं
महम
18 मार्च को हांसी की लाल सड़क से चलने वाला मजदूर किसान व खेत मजूदर जत्था 19 मार्च को महम पहुंचेगा। इस जत्थे का महम में जोरदार स्वागत किया जाएगा। स्वागत की तैयारियों के लिए किसानों ने 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की बैठक गुरुवार को चैबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर होगी।

किसानों ने की जनसभाएं


भारतीय किसान सभा के बलवान सिंह द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मदीना टोल पर 83वंे दिन भी धरना जारी रहा। धरन की अध्यक्षता दयानंद, प्रेम सिंह सिवाच, माया देवी तथा बाला देवी ने की। बलवान सिंह ने बताया कि मजदूर संगठन सीटू और अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए हांसी से किसानो व मजदूरों का जत्था चलेगा। टोल पर भी किसानों ने तय किया है कि महम में इस जत्थे का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
गंवों में की सभाएं
ब्लवान सिंह ने बताया कि इस जत्थे के स्वागत के लिए सूचना देने तथा तैयारियों के लिए किसानों ने मदीना, बहु, मोखरा, बलंभा, भैणीमहाराजपुर तथा भैणीमातो में जनसभाएं की। ग्रामीणों को किसान आंदोलन तथा आने वाले जत्थे के संबंध में अवगत करवाया। इस जत्थे में पुरुषों के साथ महिलाएं भी होंगी।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!