जेठ सुसर से घुंघट तो बॉर्डर पर भी किया गया

फरमाणा की महिलाओं ने पूरा दिन बिताया टिकरी बॉर्डर पर

  • फिर से जाएंगी बॉर्डर पर

गांव फरमाणा की सैकड़ों महिलाओं ने पूरा दिन टिकरी बॉर्डर पर बिताया। महिलाओं ने वहां आंदोलनकारियों के लिए खाना पकाया, परोसा और गीत गाए। आंदोलन में बॉर्डर पर डटे किसानों को हौंसला बढ़ाया। कहा कि इस आंदोलन में महिलाएं उनके साथ हैं।

फरमाणा की सैकड़ों महिलाओं का एक दल गांव से टिकरी बॉर्डर पर गया था। महिलाओं का कहना है कि सरकार को तीनों कृषि कानून वापिस लेने ही होंगे। आंदोलनकारियों के हौंसले कम होने की बजाय बढ़े हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं।

बॉडर पर खाना पकाती फरमाणा की महिलाएं

महिलाओं ने कहा है कि इस आंदोलन में हर वर्ग की महिलाएं बॉर्डर पर जा रही हैं। फरमाणा से भी बॉर्डर पर जाने वाली महिलाओं में बुजुर्ग जवान व बच्चे सभी शमिल थे। महिला उषा रानी, छन्नों देवी, खुजानी, संतोष, नान्ही, कविता, राजबाला, सरोज, पताशी, सन्तरा, लाडो, अनीता तथा रामरति आदि ने बताया कि वे समय समय पर बॉर्डर पर जाती रहेंगी तथा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती रहेंगी।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *