पालिका प्रधान तथा पार्षदों का हुआ विदाई समारोह

सोमवार को महम नगरपालिका परिसर में हुआ प्रधान, उपप्रधान व पार्षदोें को विदाई समारोह

सांसद रामचंद्र जागड़ा व शमसेर खरकड़ा रहे मौजूद
महम

महम की सरकार की विदाई हो गई है। पालिका पार्षदों का सोमवार को विदाई समारोह हो गया। कुछ को आशा है कि फिर लौटेंगे जबकि कुछ बन जाएंगे इतिहास। कार्यकाल समाप्त होने पर सोमवार को पालिका प्रधान फतेह सिंह, उपप्रधान शैंकी गिरधर तथा सभी पार्षदों का विदाई समारेाह आयोजित किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा तथा भाजपा नेता शमसेर खरकड़ा भी उपस्थित रहे।
सांसद रामचंद्र जांगड़ा व शमसेर खरकड़ा ने इस अवसर पर कहा कि पालिका पार्षदों का यह कार्यकाल शहर के लिए उपयोगी रहा। शहर में बहुत अधिक मात्रा में विकास कार्य हुए। यह विकास पार्षदों की एकजुटता के कारण संभव हो पाया। बताया गया कि शहर की सभी गलियां पक्की हुई। कम्यूनिटी सैंटर तथा धर्मशालाएं बनी, पार्को का निर्माण व सौंदर्यकरण हुआ। श्मशानघाटों का सौंदर्यकरण किया गया।

निवर्तमान पार्षद तथा पार्षद प्रतिनिधि

ये पाषर्द हुए हैं विदा
महम के कुल 15 वार्ड हैं। वार्ड एक से बबीता यादव, वार्ड दो मुकेश सैनी, वार्ड तीन से रमेश दहिया, वार्ड चार से कृष्ण नहरा, वार्ड पांच से अनिल चावरियां, वार्ड छह से शैंकी गिरधर, वार्ड सात से सरोज गिरधर, वार्ड आठ से मधु सैनी, वार्ड नौ से फतेह सिंह, वार्ड दस से संतोष बहमनी, वार्ड 11 से सुनीता खुराना, वार्ड 12 से संगीता अग्रवाल, वार्ड 13 से बंटी सिंहमार, वार्ड 14 से धर्मबीर घणघस तथा वार्ड 15 से मनोज उर्फ शंपी तागरा पार्षद थे। इस अतिरिक्त वेदप्रकाश धवन तथा सुशील गुप्ता इल्ला दो मनोनीत पार्षद थे। इनमें से फतेह सिंह प्रधान तथा शैंकी गिरधर उपप्रधान भी थे। इन सभी की विदाई हो गई है।24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *