Home खेल स्कूली खेलों में फरमाणा का शानदार प्रदर्शन, खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद...

स्कूली खेलों में फरमाणा का शानदार प्रदर्शन, खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी छाई छात्राएं! अंडर-17 तथा अंडर-19 वाॅलीवाल में रही टीमें प्रथम! राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई कई छात्राएं! 24c न्यूज की पोस्ट पर लगी मोहर!

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

24c न्यूज ने 19 सितंबर को पोस्ट की थी न्यूज, ’खेलों की नर्सरी तैयार हो रही है गांव फरमाणा में’ कबड्डी और वाॅलीवाल का किया था विशेष जिक्र
24c न्यूज की ऐप पर खेल कैटेगरी की खबरों में जाकर पढ़ी जा सकती है ये खबर

महम
महम का गांव फरमाणा खेलांे की एक नई नर्सरी बनकर उभर रहा है। खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद जिला स्तरीय स्कूली खेलों में भी फरमाणा के वि़द्यार्थियों का शानदान प्रदर्शन जारी है। खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में महिला तथा पुरुषों दोनों की वर्गों में फरमाणा के विद्यार्थियों ने कबड्डी तथा वाॅलीवाल के अतिरिक्त अन्य खेलों में भी शानदार प्रदर्शन किया। अकेले फरमाणा के राजकीय तथा निजी स्कूलों के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्नि प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए फरमाणा से रवाना होती छात्राओं का दल

वाॅलीवाल के दोनों वर्गों में छात्राएं विजयी
रोहतक में चल रही जिला स्तरीय अंडर-17 तथा अंडर-19 आयु वर्ग की महिला वाॅलीवाल स्पर्धा में फरमाणा की लड़कियों ने बाजी मारी। समाजसेवी महाबीर साहरण ने बताया कि सुबह उन्होंने फरमाणा की बेटियों के लिए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की थी। उन्हें खुशी है कि बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर गांव का रोशन किया है। उन्होंने बताया कि अंडर-19 में वाॅलीवाल के लिए 6 छात्राओं तथा तथा अंडर 17 में सात छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त खो-खो में भी पांच छात्राओं का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
खिलाड़ियांे को किया जाएगा सम्मानित
महाबीर साहरण का कहना है कि गांव में खेलों के प्रति लगातार रूझान बढ़ रहा है। बच्चे खेल की मैदान की ओर आने लगे हैं। ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं तथा शिक्षक व गांव के वरिष्ठ खिलाड़ी भी इसमें पूरा सहयोग कर रहे हैं।
महाबीर साहरण ने बताया कि वे शीघ्र ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित वि़द्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन करेंगे। साथ इन खिलाड़ियों को आगे की तैयारियों के लिए भी पूरी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
ध्यान रहे कि फरमाणा के एनजीजीबीएच स्कूल की कबड्डी की टीमें अंडर-17 तथा अंडर-19 में दोनों की वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया है। दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!