हृदय गति रुकने से हुआ निधन

  • लगभग 45 वर्ष के थे रामनिवास

नगरपालिका के पूर्व प्रधान जगबीर बहमणी के छोटे भाई रामनिवास का रविवार की सुबह अचानक निधन हो गया। निधन का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। रामनिवास पेशे से चालक था। वह गाड़ी लेकर गुरुग्राम गया हुआ था। वहीं पर उसे दिल का दौरा पड़ा। उन्हें वहां नजदीक अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होेंने दम तोड़ दिया। आज दोपहर बाद महम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रामनिवास अपने पीछे अपने भाइयों के परिवार के अतिरिक्त एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। शहर तथा आसपास के गणमान्य व्यक्तियों तथा पार्षदों ने संस्कार के समय उपस्थित रहकर रामनिवास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *