महम पुलिस थाने बुधवार की देर शाम धरने पर बैठी दहेज पीड़िता

पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर लौट गई घर

दहेज मांगने के आरोपियों को जमानत मिलने और दहेज का सामान टूटा हुआ होने से थी दुःखी
महम

एक लड़की बुधवार की देर शाम महम पुलिस थाने में धरने पर बैठ गई। महम से सटे गांव किशनगढ़ की रेणू ने अपने पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है।
रेणू का आरोप था कि पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नही किए जाने के कारण आरोपियों को जल्द जमानत मिल गई। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस से समझाने के बाद रेणू पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हो गई।
रेणू की शादी लगभग चार साल पहले महम हलके के ही गांव सैमाण निवासी सतीश के साथ हुई थी। रेणू का तीन साल का एक बेटा भी है। रेणू ने पति सतीश व सास कमलेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है।
रेणू अपनी ससुराल अपने दहेज का सामान लेने भी गई थी। लेकिन सामान टूटी फूटी हालात में होने के कारण वह लेकर नहीं आई।
पुलिस ने रेणू की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया था। अदालत ने आरोपियों को जमानत दे दी थी। रेणू आरोपियों को जल्द जमानत मिल जाने से दुःखी थी।
एसएचओ प्रहल्लाद सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई की है। पुलिस ने जब पीड़िता को कार्रवाई के बारे में पूरी जानकारी दी तो वह मान गई। उसने स्वीकार किया कि वह पुलिस कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट है। कुछ समय के रेणू अपनी पिता के साथ अपने मायके के घर में लौट गई। दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *