Home अन्य लापता हो गए महम के देवदत्त परुथि! गुरुवार की सुबह दस बजे...

लापता हो गए महम के देवदत्त परुथि! गुरुवार की सुबह दस बजे से घर नहीं लौटें है! मानसिक समस्याओं से जूझ रहे थे देवदत्त

परिजनों ने पुलिस को दे दी है शिकायत

महम
महम देवदत्त परुथि अचानक लापता हो गए हैं। देवदत्त मानसिक समस्याओं से जुझ रहे थे और कुछ समय से घर पर ही रहते थे। गुरुवार की सुबह दस बजे अचानक घर से चले गए और वापिस नहीं लौटे।
लगभग 65 वर्षीय देवदत्त परुथि की पत्नी कान्ता देवी ने 24सी न्यूज को बताया कि उन्हें हर संभव ठिकाने पर तलाश कर लिया गया है, लेकिन कहीं नहीं मिलें। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।
11 बजे बस स्टैंड पर देखे गए
कांता देवी ने बताया कि देवदत्त परुथि को घर से निकलने के लगभग एक घंटा बाद बस स्टैंड पर देखा गया है। उसके बाद से उनका कोई अता-तपा नहीं है। कांता देवी ने बताया कि मानसिक परेशानी के बावजूद वे शाम आठ बजे तक घर आ जाते थे। ठीक से खाना-पीना करते थे।
2012 में हुआ था दिमागी बुखार
देवदत्त परुथि का महम में बटन व धागा का होल सेल का कारोबार था। वे इस कारोबार के लिए काफी जाने जाते थे। कांता देवी ने बताया कि 2012 में उन्हें दिमागी बुखार हो गया था। उनका हिसार और फिर मेदांता गुरुग्राम में इलाज चला। इस बीमारी से उनकी जान तो बच गई, लेकिन मानसिक परेशानियों से लगातार जूझ रहे थे। खुद से बातें करते रहते थे। ऐसे में परिवार उन्हें ज्यादा समय घर पर रखने का ही प्रयास करता था। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!