महम बेरी रोड़ पर ग्रामीण चाहते हैं ब्रेकर
आए दिन हो रहे हैं हादसे

24सी न्यूज
कपिल कुमार की रिपोर्ट
बलंभा, महम
गांव बलंभा में महम-बेरी सडक़ मार्ग अत्यंत खतरनाक हो गया है। यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसों में कई पशु जान गवां चुके हैं। व्यक्ति भी घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर गांव में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर यह मार्ग जाम किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में अधिकारियों को कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
जाम लगाने वाले ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग पंजाब व सिरसा से आने वाले वाहनों के लिए अति उपयुक्त मार्ग है। यह मार्ग झज्जर होता हुआ सीधा गुरुग्राम जाता है साथ ही दिल्ली को भी जोड़ता है। यही कारण है कि यहां न केवल वाहनों की संख्या ज्यादा है, बल्कि वाहन तेज रफ्तार से भी आते हैं।
इस मार्ग पर खरकड़ा से आने वाला लिंक रोड़ भी मिलता है। साथ गांव से आने वाले लिंक रोड़ भी इस मार्ग पर आकर मिलते हैं। मार्ग के दोनों ओर गांव की सघन बस्ती है।
गांव के बच्चे अपने घरों के सामने आ जाते हैं। गांव में अभी भी कुछ महिलाएं घूंघट निकाल कर चलती हैं। ग्रामीणों का भी इस मार्ग पर आना-जाना काफी है। ऐसे में इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी होनी ही चाहिए। तेज गति से आते वाहनों की चपेट में आकर यहां कई पशु अपनी जान गवां चुके हैं। व्यक्ति भी हादसों की शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां शीघ्र बे्रकर बनाए जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *