महम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक बलराज कुंडू

महम में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

24सी न्यूज
विधायक बलराज कुंडू ने अपने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है कि वे बरोदा जाकार भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी को हराने के लिए मेहनत करें। उन्होंने वर्तमान सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया है।
विधायक ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बरोदा में महम हलके की बहुत अधिक रिश्तेदारियां हैं। यहां के लोग बरोदा में गहरा असर डाल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई थी। सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हर वर्ग दु:खी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बरोदा जाकर अपनी-अपनी रिश्तेदारियों में संपर्क करें तथा उन्हें भाजपा प्रत्याशी के विरोध में तथा जितने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए कहें। उनके कार्यकर्ताओं ने विधायक को विश्वास दिलाया कि वे बरोदा जाकर गठबंधन प्रत्याशी को हराने के लिए वोट की अपील करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *