मदीना में सांसद दीपेंद्र हुड्डा का किया सम्मान

मदीना में होली मिलन समारोह तथा कार्यकर्ता मीटिंग को किया सम्बोधित

  • पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने की अध्यक्षता
  • बलराम दांगी रहे आयोजन के संयोजक

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो हरियाणा फिर से देश मे नम्बर वन होगा। पुरानी पेंशन लागू होगी। जिस जरूरतमंद को 100- 100 गज के प्लाट नही मिले थे। उसे प्लाट दिए जाएंगे। 2 कमरों का घर बनाकर दिया जाएगा। प्रदेश में 2 लाख नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया तुरंत आरम्भ की जाएगी। वृद्धावस्था सम्मान पेंशन 6000 रुपए की जाएगी।

समारोह को सम्बोधित करते दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को गांव मदीना में आयोजित होली मिलन समारोह तथा कार्यकर्ता बैठक को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री  आनन्द सिंह दांगी ने की। कार्यक्रम का आयोजन बलराम दांगी ने किया था। दीपेन्द्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान सरकार से हर वर्ग दुःखी है। चौ. भूपेंद्र  हुड्डा के मुख्यमंत्री काल मे हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश, कृषि उत्पादन, वृद्धावस्था सम्मान पेंशन, खिलाड़ियों के मान सम्मान तथा विकास दर आदि हर क्षेत्र में आगे था। अब बेरोजगारी, लाठीचार्ज व अपराध में आगे है। वर्तमान सरकार ने 2 लाख नौकरियों को समाप्त कर दिया। स्कूल बंद कर दिए। सरकार के अपने विधायक व सांसद ही सरकार पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार गोहाना में प्रस्तावित रेल कोच फैक्ट्री तथा महम बनने वाले हवाई अड्डे को प्रदेश से ही बाहर ले गई। सरकार ने हर वर्ग के मान सम्मान को भी रौंदा है। उन्होंने कहा सरपंचो और कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की भी निंदा की। दीपेंद्र ने कहा कि पूरे प्रदेश में माहौल बदलाव का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव के लिए तैयार रहें। इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

आनंद सिंह दांगी ने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा हर वर्ग के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने कांग्रेस के गत शासन काल को किया तथा कहा कि तब राज की असली ताकत आप जनता के हाथ मे थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा तो बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार बाहर के लोगों को नौकरी दे रही है। प्रदेश की सरकार को दिल्ली में बैठी बीजेपी चला रही है। उन्होंने कहा कि जाग जाओ नहीं तो देर हो जाएगी। दांगी ने कहा कि देश मे जनता के लिए सच्ची लड़ाई राहुल गांधी तथा और प्रदेश में दीपेंद्र हुड्डा लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा जो काम पहले उनकी सरकारों में रह गए थे,उन्हें इस बार पूरा किया जाएगा।

बलराम दांगी ने भारी संख्या में आए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया तथा हर बूथ पर 15 से 20 कार्यकर्ताओं की तैनाती करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए भी कहा। इस अवसर में कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम को भी लांच किया गया।

कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के भाई बिल्लू हुड्डा को भी पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। रामकिशन मोखरा, महाबीर सिंह आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रधान निर्मला राठी, हलका प्रधान जगत सिंह काला, डॉ. कृष्ण लाम्बा, राजकुमार ढाका, योगेन्द्र सिंहपुरा, सोमनाथ गिरोत्रा, पार्षद जयनारायण दहिया, मोनू जांगडा व धर्मबीर वकील आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। संचालन धर्मराज खेड़ी ने किया। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *