प्रधानाचार्य अशोक दांगी ने बताया हरियाणवीं संस्कृति व सभ्यता के बारे में

महम, 1 नवंबर
हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य पर आर्य स्कूल मदीना में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियांे ने हरियाणवीं संस्कृति से संबंधित भाषण, कविता-पाठ, प्रेरक प्रसंग, एकल नृत्य, सामुहिक नृत्य, सामुहिक संगीत वादन तथा हरियाणवीं लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
प्रधानाचार्य अशोक दांगी ने विद्यार्थियांे को हरियाणवीं सभ्यता व संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा रही है। उन्होंने हरियाणवीं संस्कृति को प्रभावित करने वाले अंवाछनीय तत्वों और पाश्चात्य अंधानुकरण को हरियाणवीं संस्कृति के लिए खतरा बताया।
इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थी के साथ टीचिंग तथा नॉन टीचिंग स्टाफ भी उपस्थित रहा। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *