महिला व उसका पति उल्हाना लेकर गए थे आरोपियों के घर
महम, 19 नवंबर
गांव किशनगढ़ में खेत में पानी भर देने के लेकर हुए विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस संबंध में किशनगढ़ की एक महिला राजो पत्नी रामचंद्र ने महम पुलिस को शिकायत दी है।
राजों ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके देवर नफे सिंह पुत्र रणपत उनके खेत में जानबूझ कर पानी भर देता है। जिससे उनके खेत में बिजाई नहीं हो पा रही है। राजो का कहना है कि उसका पति उल्हाना लेकर उनके घर गए थे। वह भी उसके पति को देखने बाद में गई थी।
राजो का कहना है कि वह गली में पहुंची तो नफे सिंह व उसके पुत्र ढिलू ने उस पर तथा उसके पति पर लठ व डंडों से प्रहार किए। महम पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews