Home अन्य सामान्य अस्पताल के ठेके के कर्मचारी आंदोलन की राह पर-जानिएं क्यो?

सामान्य अस्पताल के ठेके के कर्मचारी आंदोलन की राह पर-जानिएं क्यो?

ठेके के नौ कर्मचारी हटाए, फरवरी से किसी को वेतन नहीं, किया रोष प्रदर्शन

महम के सामान्य अस्पताल में भड़के कर्मचारी
अस्पातल की व्यवस्था पर तुरंत ध्यान दिए जाने की जरूरत
महम

महम के सामान्य अस्पताल में व्यवस्था सुधार नहीं रही है। आॅक्सीजन और अन्य स्वस्थ्य सुविधाओं के लेकर अस्पताल पर पहले ही सवाल उठ रहे हैं। अब ठेके पर लगे कर्मचारी भी आंदोलन की राह पर है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने वेतन न मिलने तथा कुछ कर्मचारियों को हटाए जाने को लेकर रोष प्रकट किया।
अस्पताल मंे विभिन्न सहायक कार्यों पर ठेके के तहत 55 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। कर्मचारी सुनील कुमार व सविता आदि ने बताया कि उन्हें फरवरी माह से वेतन नहीं मिला है। इसके अतिरिक्त उनके नौ कर्मचारी भी हटा दिए।

अस्पताल परिसर में रोष प्रकट करते ठेेके के कर्मचारी


कोविड पोजिटिव भी हो रहे हैं
बताया गया कि उनके कर्मचारी कोविड पोजीटिव भी हो रहे हैं। ऐसे हालातों में खाने और दवाइयों के लाले पड़े हुए हैं। कई परिवारों के सामने तो स्थिति अत्यंत भयंकर है। वे कई दिनों से गुहार लगा रहे हैं, उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मचारियों ने मांग की है कि उनकी इस समस्या की ओर तुरंत ध्यान दिया जाए।
सीएमओ के आश्वासन पर माने कर्मचारी
अस्पताल की सीएमओ डा. शिवानी ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात की। कर्मचारियों को उनकी समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी अपने काम पर लौट गए।

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24सी न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गांव खरकड़ा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा समस्या समाधान शिविर

भाजपा नेत्री राधा अहलावत के सौजन्य से लगाया गया शिविर महम विधानसभा के गांव खरकड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच...

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गांव फरमाना में की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं

फरमाना के स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जांगड़ा गर्ल स्कूल फरमाना  में लगेंगे सीसीटीवी राज्यसभा सांसद...

कृषि मंत्री ने लिया महम की ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा

भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी रहे साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गुरुवार को महम क्षेत्र के गांवों का...

सीवरेज डिस्पोजल लाइन मेनलाइन में जुड़ते ही हो गई ओवरफ्लो

विभाग ने माना तकनीकी रूप से गलत था लाइन को ऐसे जोड़ना महम के पुराने जलघर में बने सीवरेज...

Recent Comments

error: Content is protected !!