जतिन को सम्मानित करते प्रधानाचार्य अशोक दांगी

माता-पिता व कोच का भी किया गया सम्मान

महम
आर्य स्कूल मदीना के पांचवी कक्षा के छात्र जतिन पुत्र अजायब सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की वुशु प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में हुई थी।
बाल खिलाड़ी अजायब निवासी जतिन का सोमवार को स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से जतिन तथा उसके माता-पिता के साथ उसके कोच भरत का भी सम्मान किया गया।
प्रधानाचार्य अशोक दांगी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि छोटी से उम्र में ही जतिन ने अपने बड़े इरादों को जाहिर कर दिया है। जतिन की इस उपलब्धि से स्कूल व माता-पिता के साथ-साथ पूरे इलाके का नाम रोशन हुआ है। अशोक दांगी ने जतिन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने जतिन को स्कूल को पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी भी उपस्थित थे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://p

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *