Home ब्रेकिंग न्यूज़ ’कमल’ के निशान पर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा, महम में किसानों के...

’कमल’ के निशान पर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा, महम में किसानों के विरोध के बीच हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक

महम के प्रमुख कार्यर्ताओं से लिया फीड बैक

किसानों को रोकने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
महम

महम में भाजपा पालिका चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न ’कमल’ के निशान पर लडेगी। इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। बुधवार को इस संबंध में पार्टी की निकाय चुनावांे से संबंधित कोर कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में करनाल से सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा नेता शमसेर खरकड़ा,जिला अध्यक्ष अजय बंसल व सतीश नांदल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सांसद संजय भाटिया ने इस अवसर पर कहा कि कृषि कानूनों को समझे बिना ही विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कृषि कानूनों को किसानों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा विकास के पथ पर अग्रसर है। हरियाणा की नीतियों का दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय व ग्राम पंचायतों के चुनावों थोड़े ही अंतराल पर होंगे। उन्होंने भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने सस्ते दामों पर किसानों की जमीन लेकर पुंजीपतियों को बेची। हालांकि उन्होंने पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के प्रति व्यक्तिगत तौर साहनुभूति प्रकट की। उन्होंने कि वे इस उम्र में भी सक्रिय है। यह अच्छी बात है।
शमसेर खरकड़ा ने कहा कि यह बैठक निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व विकास के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा की जीत निश्चित है।बैठक में सभी 15 वार्डों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था।
किसानों ने किया विरोध
हालांकि इस बैठक के बारे में ज्यादा प्रचारित नहीं किया गया था। इसके बावजूद किसानों को बैठक की भनक लग गई। किसान बैठक का विरोध करने के लिए पहुंच गए। समय रहते पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर किसानों को रोक लिया। हालांकि इसके लिए पुलिस नेे काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने भाजपा कार्यालय के दोनों तरफ बैरिकेट्स लगाए। किसान बैठक के दौरान लगातार बैरिकेट्स को हटाकर आगे जाने का प्रयास करते रहे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में काफी संख्या में महिलाएं भी थी।24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बैंडी आइस में फरमाना की बेटी हर्षिता ने दिखाए जौहर

प्रदेश की टीम जीता स्वर्ण पदक महम चौबीसी के गांव फरमाना की बेटी ने बैंडी आइस में शानदार खेल...

मोहित डाबला ने राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बेरी झज्जर में हुई प्रतियोगिता महम चौबीसी के गांव फरमाना के मोहित डाबला ने जिला झज्जर के बेरी में...

ओलंपियाड टेस्ट में दा रॉयल सहीराम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

72 विद्यार्थीयों ने जीते गोल्ड दा रॉयल सहीराम स्कूल महम के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।...

महम के 14 मंदिरों में गुंजायमान हुई श्री हनुमान चालीसा

आगामी मंगलवार को 20 मंदिरों में श्री हुनमान चालीसा पाठ का लक्ष्य हनुमान चालीसा प्रचार समिति महम द्वारा किया...

Recent Comments

error: Content is protected !!