24c News

भाजपा ने महम विधानसभा क्षेत्र के तीनो मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा

रोहतक भाजपा ने महम विधानसभा क्षेत्र के तीनो मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा की घोषणा कर दी गई है।पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया है कि लाखन माजरा,बहु अकबर पुर व महम मंडलों के अध्यक्षों ने जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव चैयरमैन मुकेश गौड़, जिला अध्यक्ष अजय बंसल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरकड़ा व अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके महम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तीनों मंडलो के पदाधिकारियों की घोषणा की है।

  लाखन माजरा मंडल के अध्यक्ष नवीन उप्पल बैंसी, बहु अकबर पुर मंडल के अध्यक्ष हरेंद्र कटारिया मोखरा, महम मंडल के अध्यक्ष रोहतास सरपंच भैणी भैरोंने अपने-अपने मंडल के पदाधिकरियों की घोषणा कर सभी अध्यक्षों ने पार्टी संगठन के साथ निष्ठापूर्वक काम करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी ओर अधिक मजबूत करने का आह्वान किया ।

लाखन माजरा मंडल में महिपाल नंबरदार, हेमराज ढुल चंद्रभान दलाल व दलवीर जांगड़ा को मंडल उपाध्यक्ष तथा मोनू राठी व नसीब कोच को मंडल महामन्त्री की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा जय भगवान, पवन गिल, प्रवीन कुमार, राज कपूर तथा ज्योति देवी को मंडल सचिव बनाया गया और डॉ विनोद कुमार मंडल के कोषाध्यक्ष होंगे ।

बहु अकबर पुर मंडल में गोवर्धन, हंसराज, अतर सिंह, कर्म सिंह तथा बसंती देवी को मंडल उपाध्यक्ष तथा सतीश कुमार व मैनपाल को मंडल महामन्त्री की जिम्मेदारी दी गई है । इसके अलावा मनोज कुमार, यशपाल, सतबीर सिंह, शंकर तथा ओम पति देवी को मंडल सचिव बनाया गया और वीरू बल्हारा को मंडल कोषाध्यक्ष के रूप मे जिम्मेवारी दी गई है । 
महम मंडल में माहला राम, राजबीर धानक, विजेंद्र सिंह तथा  लीलूराम प्रजापत को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है तथा राकेश ठकराल व मुकेश सैनी को मंडल महामन्त्री के तौर पर जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा बल्लू नैन संदीप कुमार राजू धानक मान सिंह बाल्मीकि विजय अहलावत को मंडल सचिव बनाया गया है और पिंकी देवी को मंडल कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी दी गई ।
मंडल स्तर पर मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की घोषणा बाद की जायेगी, जिला अध्यक्ष अजय बंसल,भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा और सभी मंडल अध्यक्षों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी ।

महम की ताजा न्यूज तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड करें 24सी न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Download 24C News app:  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *