पुरुषों की पगड़ी और महिलाओं की चुनरी हरियाणा की गौरवशाली परंपरा

फरमाणा खास में हुआ भक्ति आयोजन
वरिष्ठ नागरिकों को की गई पगड़ी भेंट
महम

महम चौबीसी के गांव फरमाणा खास में रविवार को एक भक्तिमय कार्यक्रम हुआ। महिलाओं के लिए विशेष रूप से भक्तिगीतों का आयोजन किया गया। गांव की पिछड़ा वर्ग चौपाल में हुए इस आयोजन में समाजसेवी महाबीर फरमाणा द्वारा भक्ति आयोजन में भाग लेने वाली लगभग सभी 900 महिलाओं को चुनरी भेंट की गई। जबकि लगभग दो सौ वरिष्ठ पुरुष नागरिकों को पगड़ी व डोगे भेंट की गए।
महाबीर सहारण ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए एक संकल्प कार्यक्रम था। उन्होंने प्रण लिया है कि वे अपने जीवन में कभी भी फरमाणा गांव पगड़ी तथा माताओं की चुनरी पर दाग नहीं लगने देंगे। पुरुषों की पगड़ी और महिलाओं की चुनरी हरियाणा के गावांे की गौरवशाली परंपरा है।
महाबीर सहारण ने कहा कि भारतीय परंपरा में धार्मिक आयोजन पर अपने पुज्य बुजर्गों, माताओं और बहनों के समक्ष ही संकल्प लिए जाते हैं। उन्होंने भी इस दिवस को संकल्प दिवस का नाम दिया है। महाबीर ने कहा कि आज जिस प्रकार उन्हें बुजर्गों, माताओं और बहनों का आशीर्वाद मिला है उससे उन्हें और अधिक कार्य करने का हौंसला मिला है।

वे गत ढ़ाई वर्षों से गांव में समाजसेवा का अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और स्वस्थ्य के अतिरिक्त धार्मिक कार्यक्रमांे का आयोजन भी किया है। विशेषकर खेलों के लिए उन्होंने विशेष अभियान चलाया। परिणास्वरूप गांव में वॉलीबाल की नर्सरी आ गई है। अभी तो यह शुरुआत है। उन्होंने कहा कि चाहे जो परिस्थितियां हो वे गांव में रहकर हमेशा इसी प्रकार के कार्य जारी रखेंगे। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।

घर-घर पहुंचे बुजुर्गों की पेंशन
सहारण ने कहा कि गांव में एक ही बैंक है। बुजुर्गों को पेंशन के लिए भारी परेशानी होती है। वे ऐसी व्यवस्था करना चाहते हैं कि बुजुर्गों की पेंशन उनके घर पहुंचे। कम से कम ऐसी व्यवस्था हो कि बुजुर्गों कों पेंशन लेने में कोई असुविधा तो ना हो।

सबसे बुजुर्ग महिलाआ को घर जाकर किया सम्मानित
फरमाणा खास की 102 वर्षीय भरपाई देवी सबसे बुजुर्ग महिला है। भानी देवी को उसके निवास पर ही जाकर सम्मानित किया गया तथा उनसे आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर भानी देवी का पूरा परिवार भी था। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *