Home ब्रेकिंग न्यूज़ विधायक बलराज कुंडू ने हरियाणा के बजट के बारे में क्या कहा?

विधायक बलराज कुंडू ने हरियाणा के बजट के बारे में क्या कहा?

कुंडू ने बजट को निराशाजनक बताया

महम के विधायक बलराज कुंडू ने हरियाणा के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट से तमाम वर्गों को मायूसी हाथ लगी है। कुंडू ने कहा महंगाई की मार झेल रहे लोग पहले ही तंग हैं। बाजारों में कामकाज ठप है। मध्यम वर्ग की कमर पूरी तरह से टूट गई है। सरकार ने इनके जख्मों पर मरहम लगाने की बजाय नमक छिड़कने का काम किया है। साथ ही कुंडू ने कहा कि आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि खुशहाल, समृद्ध और विकसित हरियाणा अब लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है। हरियाणा में जन्म लेने वाला प्रत्येक बच्चा एक लाख रुपए का कर्जदार है। हरियाणा लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है।

आलम यह है कि पिछले 7 वर्षों में हरियाणा पर कर्जा एक लाख करोड़ से बढ़कर 2 लाख 43 हजार करोड़ को पार कर गया है। कुंडू ने कहा की मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा का बजट पेश किया। कुल 1 लाख 77 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया जबकि हरियाणा पर इस समय 243780 करोड रुपए का कर्जा है। यह सरकारी आंकड़े हैं। यह आंकड़े निश्चित रूप से चिंतनीय हैं।

कुंडू ने कहा की हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मनोहर लाल खट्टर सरकार आने से पूर्व 31 मार्च 2014 तक प्रदेश पर 60,293 करोड़ रुपये का कर्ज था। कुंडू ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि साल 2015-16 में प्रदेश पर एक लाख एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज था। 2016-17 में यह कर्ज 124000 करोड़ को पार कर गया। इसी प्रकार से 2017-18 में 139726 करोड रुपए का कर्ज हरियाणा पर था तो। 2018 -19 में 156807 करोड रुपए का कर्ज हो गया। 2019-20 में कर्जा 185463 करोड, जबकि 2020-21 में 205430 करोड रुपए का हो गया। 2021-22 में प्रदेश पर 223768 करोड़ पर का कर्ज था और इस वित्त वर्ष में कर्ज बढ़कर 243780 तक पहुंच गया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश पर एक लाख 42 हजार करोड़ रुपए का कर्ज बढ़ा है और यह बेहद चिंतनीय है। (विज्ञप्ति)

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम नगरपालिका में प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार शिविर शुरू

दो दिवसीय शिविर में निपटाई जा रही है प्रॉपर्टी टैक्स से सम्बन्धित शिकायतें महम नगरपालिका परिसर में दो दिवसीय...

बैंडी आइस में फरमाना की बेटी हर्षिता ने दिखाए जौहर

प्रदेश की टीम जीता स्वर्ण पदक महम चौबीसी के गांव फरमाना की बेटी ने बैंडी आइस में शानदार खेल...

मोहित डाबला ने राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बेरी झज्जर में हुई प्रतियोगिता महम चौबीसी के गांव फरमाना के मोहित डाबला ने जिला झज्जर के बेरी में...

ओलंपियाड टेस्ट में दा रॉयल सहीराम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

72 विद्यार्थीयों ने जीते गोल्ड दा रॉयल सहीराम स्कूल महम के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।...

Recent Comments

error: Content is protected !!