मौके पहुंची एफएसएल टीम

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस जांच में जुटी

महम
किसी समय महम इलाके का सबसे शांत व अपराधमुक्त माने जाने वाले गांव सैमाण में एक और हत्या की वारदात हो गई। लगभग 52 वर्षीय अशोक पुत्र धर्मंचंद की गुरुवार की दोपहर बाद अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अशोक की गांव में सैमाण पुट्ठी रोड़ पर दर्जी की दुकान थी।

अशोक (फाइल फोटो)

मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हमलावरों ने अशोक पर गोलियां चलाई। अषोक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रहल्लाद सिंह के अनुसार हमलावरों ने अशोक को चार गोलियां मारी। अशोक की चार लड़की और दो लड़के हैं। अशोक की पत्नी के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार अभी किसी हमलावर को नामजद नहीं किया गया। लेकिन ग्रामीण इस घटना को पांच-सात साल पहले हुए एक मामले के साथ जोड़कर देख रहे हैं।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *