महम काठमंडी में स्थित वाल्मीकि सामुदायिक केन्द्र में  हुई परिवर्तन सभा

आम आदमी पार्टी पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। यह घोषणा पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने काठमंडी में स्थित वाल्मिकी सामुदायिक केन्द्र में हुई परिवर्तन सभा आयोजित की।

सांसद सुशील गुप्ता ने  कहा कि अब हरियाणा में भी परिवर्तन निश्चित है। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पार्टी दोनों ही पार्टियां केवल अपने हित के लिए काम करती हैं। हरियाणा में भाजपा –जजपा की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।उन्होंने कहा कि यदि जनता आम आदमी पार्टी पर विश्वास करती है तो पार्टी लोगों के विकास, रोजगार, सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष कार्य करेगी।

राज्य सभा सांसद ने कहा कि अगले माह नगरपालिका के चुनाव हो सकते हैं। उसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जीता कर शहर की सरकार में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब में बदलाव होगा। वहीं हरियाणा में भी पार्टी मजबूती से कदम बढा रही है। उन्होंने आप पार्टी के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक नए सदस्य जोडने की बात कही। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा में भी दिल्ली मॉडल की तर्ज पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी के मुद्दों पर काम करेंगे। कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर हलका प्रधान वजीर सिंह अहलावत, बलराज मलिक, वेदप्रकाश बेदा, बसंत शर्मा, सूरजभान, कुलदीप दलाल व गुड्डी देवी आदि उपस्थिति रहे। (विज्ञप्ति)

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *