किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा नेता

आजादी की लड़ाई लडऩे वाले परिवारों का सम्मान करेगी भाजपा

महम

कांग्रेस ने देश के शहीदों को गुमनामी के अंधेरे में धकेलने का घोर पाप किया है। यही नहीं, देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले बलिदानियों के शौर्य को छिपाने का काम भी कांग्रेस ने किया।
यह बात भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर श्योराण ने महम में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र नीयोलि प्रदेश मंत्री तक़दीर सिंह खरकड़ा सहित अनेक नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर श्योराण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिन शहीदों को भुलाने का काम कियाए भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर उनकी कथाओं को हरियाणा के जन.जन तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले 27 फरवरी को शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस प्रदेशभर में 90 विधानसभाओं पर प्रत्येक पंचायत व शहर के हर वार्ड से हरियाणा वासी शामिल होकर चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
इसी दिन प्रदेश में लगभग लाखों कार्यकर्ता एक साथ आज़ाद जी को याद करते हुए वंदे मातरम का उद्घोष करेंगे। उन सभी परिवारों का सम्मान किया जाएगाए जिन परिवारों के लाल स्वतंत्रता आंदोलन में भर्ती होकर देश की आजादी के लिए लड़े।
सुखविंदर श्योराण ने कहा कि रोहतक की धरती बलिदानियों व क्रांतिकारियों की धरती रही है। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 27 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में ऐसे गुमनाम शहीदों, वीरों व क्रांतिकारियों को याद करके जनता को अवगत करवाएं व नमन करें।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव तकदीर सिंह खरकड़ा ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांढी जी को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और कहा कि किस प्रकार आजादी के बाद की काग्रेस सरकारों ने शहीदो का अपमान किया है और उनको और परिवारो को भुलाने का काम किया है
इस अवसर पर सतेंद्र नीयोलि ए रतन सागर ने भी अपने विचार रखे और कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार ने भी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर श्योराण व अन्य नेताओं का स्वागत किया और इस कार्यक्रम को रोहतक में सफल बनाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एजिला पदाधिकारी व विधानसभाओं के मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे। (विज्ञप्ति)

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *