रोष प्रदर्शन करते ऑल इंडिया पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन महम के कर्मचारी

किया रोष प्रदर्शन

  • पुरानी पेंशन बहाली, मंहगाई भत्ता व डीए दिए जाने की मांग भी की

ऑल इंडिया पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन सम्बन्धित ई ई एफ आई/एस के एस हरियाणा के कर्मचारियों ने बुधवार को रोष प्रदर्शन किया। अध्यक्षता प्रधान विजय पाल मालिक ने की। संचालन बिजेंद्र गोयत ने किया। 

यूनिट प्रधान प्रधान राय सिंह नेहरा ने बताया कि कर्मचारियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया तथा सरकार से तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापिस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने सरकार पर किसान मजदूर तथा कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया। सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। 

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, रोक गया मंहगाई भत्ता व डीए दिए जाने की मांग भी की। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा समान काम समान वेतन की मांग भी की। इस अवसर बलजीत पन्नू, सोमबीर, अमित, सुनील, सन्दीप कुमार, मनोजकुमार, विकास नेहरा, प्रवीण सैनी, संजय कुमार, मांगे राम, रामनिवास, जितेंद्र तथा राजेश रंगा आदि भी उपस्थित रहे। 

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *