मदीना टोल प्लाजा पर किसान संगठनों के आह्वान पर सरकार का फूंका पुतला

कृषि बिलों के विरोध में महम के किसानों ने फूंके पुतले

किसान आंदोलन को पूरा समर्थन व सहयोग देने की घोषणा
मदीना टोल प्लाजा पर बलराम दांगी ने किया आंदोलन का नेतृत्व
निंदाना में किसान सभा ने फूंका पुतला

महम
महम विधान सभा के किसानों की अपील पर मदीना टोल प्लाजा को दो घंटे के लिए सबके लिए फ्री रखा गया। जिला परिषद् के पूर्व उपचेयरमैन बलराम दांगी के दो घंटे तक टोल को सबके लिए फ्री करने के प्रस्ताव का किसानों ने समर्थन किया। इसके लिए टोल प्रबंधन से अपील की गई। टोल प्रबंधन भी इसके लिए सहमत हो गया।
किसानों ने टोल प्लाजा के पास ही सभा की तथा कृषि बिलों के विरोध में केंद्र सरकार का पुलता फूंका गया तथा तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने के लिए प्रस्ताव पास किया।

बलराम दांगी ने किया पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व


बलराम दांगी ने किया नेतृत्व
इस आंदोलन का नेतृत्व बलराम दांगी ने किया। उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि आज पुतला दहन का कार्यक्रम किसान आंदोलनों के दिशा निर्देशों पर किया गया है। यह कार्यक्रम राजनीति से ऊपर किसान आंदोलन के समर्थन में है। उन्होंने इस अवसर पर किसान आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए पंजाब के किसानों का धन्यवाद किया।

किसानों ने किया विचार विमर्श


पंजाब के किसान ने किया धन्यवाद
सभा में दिल्ली जा रहे पंजाब के किसान ने हरियाणा का धन्यवाद किया तथा कहा कि उनके आंदोलन को हरियाणा पूरा समर्थन दे रहा है। पंजाबी में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणावासियों ने उनकी खाने-पीने की पूरी सेवा की।

निंदाना में भी फूंका गया कृषि विरोध बिलों के विरोध में पुतला


निंदाना में फूंका पुतला
गांव निंदाना में कृषि बिलों के विरोध में किसानों ने सरकार का पुतला फूंका तथा कृषि कानूनों को तुरंत वापिस लेने की मांग की। यहां कहा गया कि किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा। इस अवसर पर युवा नेहरा खाप अध्यक्ष संदीप नेहरा, कृष्ण नेहरा, मनोज नेहरा व सोनू राठी भी मौजूद रहे।

दिल्ली जाते निंदाना के किसान (फोटो दीपक दहिया)

किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली गए
गांव निंदाना से किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल किसानों के समर्थन में दिल्ली गया। किसानों ने शुक्रवार को एक सभा कर शनिवार को दिल्ली जाने की घोषणा की थी।

For more updates, Download 24C News app:  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *