गांव भराण में हैं ये बच्चे

24सी न्यूज
कुछ लोगों को अपने बहुत अजीब करते हुए देखा होगा। कुछ ऐसा जो सामान्य लोग या बच्चे नहीं करते। किसी घर, परिवार या गांव में इस प्रकार कोई बच्चा या व्यक्ति जाता मिल है। लेकिन एक ही घर में, एक ही परिवार में एक साथ चार बच्चे कुछ अजीब करते हुए दिखे तो यह विशेष है।

भारती

गांव भराण के सरपंच कर्ण सिंह के परिवार के चार बच्चे अपनी जीभ को छाती से लगा देते हैं। आमतौर पर किसी भी व्यक्ति की जीभ ढ़ोडी से नीचे नहीं जाती। कुछ विशेष लोग या बच्चे जीभ को छाती या नाक से लगा देते हैं, लेकिन यहां तो एक नहीं चार बच्चे एक साथ ऐसा कर रहे हैं।
सरपंच कर्ण सिंह के भाई सुनील की 13 वर्षीय बेटी गीतिका तथा 12 वर्षीय बेटा मिन्टू तथा दूसरे भाई की 13 वर्षीय बेटी भारती तथा 15 वर्षीय बेटा दीपांशु ऐसा कर कर हैं।

दीपांशु

अचानक पता चला
सरपंच कर्ण सिंह ने बताया कि बच्चे उसके पास खेलते रहते थे। उन्हें लगा कि ये बच्चे जीभ को अतिरिक्त बाहर निकाल रहे हैं। उन्होंने बच्चों से जीभ छाती से लगाने को कहा, क्योंकि ऐसा अक्सर हो नहीं पाता है। इन बच्चों ने जीभ को छाती से लगा दिया। अन्य बच्चों से भी ऐसा करवाने का प्रयास किया गया। लेकिन और बच्चे ऐसा नहीं कर पाए।

मिन्टू

दुलर्भ होता है ऐसा
डा. ओमप्रकाश चिटकारा ने बताया कि  बहुत कम लोग होते हैं जो ऐसा कर पाते हैं। और एक परिवार में एक साथ चार बच्चे ऐसा कर रहे हैं ये तो वास्तव में अज़ब-गज़ब है। डा. चिटकारा का कहना है कि बचपन में अभ्यास से कुछ लोग जीभ को अतिरिक्त बाहर निकाल सकते हैं। सभी ऐसा नहीं कर सकते। 

गीतिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *