दिवान सिंह (फाइल फोटो)

94 वर्ष की आयु में हुआ निधन

महम
हरियाणावीं सांग परंपरा के ज्ञाता एवं वयोवृद्ध नागरिक महम के दिवान सिंह सिंहमार नहीं रहे। राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता सम्मानित अध्यापक अजमेर सिंहमार के चाचा दिवान सिंह हरियाणावीं सांग परंपरा के शानदार ज्ञाता थे। उन्हें विशेषकर प्रसिद्ध सांगी धनपत के कई पूरे सांग जुबानी याद थे। उन्हें पुरानी कहानियां व कथाएं बहुत अधिक आती थी, जिन्हें वे जीवनपर्यन्त सुनाते रहे। अत्यंत सकारात्मक सोच के दिवान सिंह पिछले कुछ समय से बीमार थे। वे अपने पीछे दो बेटों और बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़कर गए हैं। वे भजनों के भी खूब शौकिन थे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *