डा. स्वामी विवेकानंद जी रहेंगे उपस्थित
महम, 9 नवंबर
महम के श्रीभगवद्धाम मंदिर में 75वां भक्तिज्ञान यज्ञ 14 नवंबर से 20 नवंबर तक होगा। हीरक जयंती मंगलोत्सव के उपलक्ष्य में इस वर्ष भक्तिज्ञान यज्ञ सम्मेलन के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति के सचिव तिलक मेहंदीरत्ता ने बताया कि श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद जी महाराज के सांन्निध्य में होने वाले इस आध्यत्मिक आयोजन के दौरान पंडित श्री रवि शंकर श्रीमद्भावद कथा का वाचन करेंगे। इस दौरान स्वामी रविन्द्रानंद जी महाराज भी उपस्थित रहेंगे।
कथावाचन प्रतिदिन शाम चार बजे से शाम सात बजे तक होगा। 16 व 17 नवंबर को रात्रि 7 बजे से 9.30 बजे तक भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। 16 नवंबर को महाबीर शर्मा तथा 17 नवंबर को मनीष चौहान भजनों की प्रस्तुति देंगे।
20 नवंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 12.30 तक हवन यज्ञ होगा। हवन उपरांत भंडारा होगा। इस आध्यात्मिक आयोजन का संचालन श्रीभगवद्धाम मंदिर महम, संत कृष्ण गोबिंद जनसेवा ट्रस्ट, महम तथा श्री कृष्ण गोविंद शिक्षा समिति, महम के सौजन्य से किया जा रहा है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews