पालिका ने खुद माना नाले पर दुकान की दीवार बन गई
अब पुलिस तथा पालिका दोनों कह रहे हैं होगी कार्रवाई
महम
महम नगरपालिका भवन से मात्र कुछ ही दूरी पर भिवानी स्टैंड पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण होने की जानकारी मिली है। हालांकि पालिका ने कहा है कि वे इस संबंध मंे लगातार कार्रवाई करते रहे। पुलिस को भी लिखा गया। लेकिन आम नागरिक कह रहे हैं कि यह सांप निकलने के बाद लकीर पीटने जैसा मामला है। पालिका ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में स्वयं माना है कि अवैध निर्माणकर्ता ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। अवैध रूप से दुकान की दीवार का निर्माण जारी रखा गया।
इस मामले में 13 सितंबर को पालिका ने महम के चौकी इंर्चाज के लिए पत्र लिखा था। इस पत्र में पालिका का कहना था कि भिवानी स्टैंड पर एक महिला द्वारा बिना अनुमति व नक्शा पास किए ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य नाले के साथ सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किया जा रहा है। इस संबंध में सूचना मिलने पर पालिका ने संबंधित महिला को निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा था, लेकिन कार्य बंद नहीं किया गया।
पालिका के नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया तथा दीवार पर लिपाई भी की जा रही थी। पालिका के नोटिस को अनदेखा करके अवैध निर्माण किया गया। पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की गई थी।
इधर पालिका के एमई अशोक हुड्डा का कहना है कि पालिका इस संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं महम के चौकी इंजार्च नफे सिंह का कहना है कि पुलिस को दरखास्त मिलते ही संबंधित कार्य को आगे रूकवा दिया गया था तथा पालिका सचिव को सूचित भी कर दिया गया था। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews