सुबह 7.30 से रोहतक के लिए होगी रवाना
महम, 12 दिसंबर
महम से रोहतक के महिला विशेष बस मंगलवार से फिर से आरम्भ होगी। इस सम्बंध में हरियाणा रोडवेज रोहतक के महाप्रबंधक ने आदेश जारी कर दिए हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना कॉल में इस बस को बंद कर दिया गया था। उसके बाद से अब तक शुरु नही किया गया था। इस सम्बन्थ में छात्राओं द्वारा तथा महम सहायता समूह द्वारा सम्बंधित उच्च अधिकारियों तथा परिवहन मंत्री को पत्र लिखा गया था।
राकेश ने महाप्रबंधक के आदेशों की प्रति जारी करते हुए कहा है कि रोडवेज विभाग का स्वागत योग्य निर्णय है। इससे विशेषकर छात्राओं को बहुत अधिक फायदा होगा। जो पढ़ने के लिए प्रतिदिन महम से रोहतक जाती हैं। छात्राओं ने भी रोहतक के महाप्रबंधक का धन्यवाद किया है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews