महम पुलिस ने महिला किसान की शिकायत पर किया मामला दर्ज

गांव सीसर का मामला
महम

महम चौबीसी के गांव सीसर में खेत मंे पानी लगाते समय हुए विवाद में एक महिला किसान के साथ मारपीट किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। महिला किसान विधवा है। उसने एक व्यक्ति पर उसके साथ मारपीट करने तथा दो दांत तोड़ने का आरोप लगाया है।
गांव सीसर की महिला संतोष पत्नी धर्मपाल ने महम पुलिस को शिकायत दी है कि 11 साल पहले उसके पति का देहांत हो गया था। उसके बेटे का भी आठ साल पहले देहांत हो गया था। घर में उसके साथ उसके बेटे की बहू प्रमिला तथा पोता लक्ष्य रहता है। महिला ने अपनी खेती की जमीन साझे पर दे रखी है।
उन्होंने अपने खेत में पानी देने के लिए खेत में प्लास्टिक के पाइप बिछा रखे थे। गांव के ही कृष्ण पुत्र रामेश्वर ने ये पाइप हटाने के लिए कहा। उन्होंने कहा भी कि पानी देने के बाद ये पाइप हटा लेंगे।
महिला का आरोप है कि कृष्ण ने उसके साथ मारपीट की। उसकी आंख की शैली पर पाइप रैंच मारा। जबड़े पर भी पाइप रैंच मारा। उसके दो दांत टूट गए।
महम पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (एफआईआर)

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *