Home अपराध अवैध कब्जा हटवाया तो महिला पंच पर किया हमला, गांव मदीना का...

अवैध कब्जा हटवाया तो महिला पंच पर किया हमला, गांव मदीना का मामला

महिला पंच ने करवाया मामला दर्ज

महम, 18 जुलाई
गांव मदीना में ग्राम पंचायत द्वारा अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। गांव में एक कथित अवैध कब्जाधारी महिला का कब्जा हटवा दिया गया। आरोप है कि कथित अवैध कब्जाधारी महिला ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर ग्राम पंचायत की महिला सदस्य पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला पंच तथा उसकी बेटी को चोटें आई हैं।
मदीना गिंधराण पंचायत की पंचायत सदस्य ममता रानी पत्नी राजेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके गांव में ग्राम पंचायत अवैध कब्जे हटवा रही है। इसी कड़ी में सरकारी आदेषानुसार गांव के बस स्टैंड पर गांव की एक महिला बंटी पत्नी राजबीर द्वारा अवैध रूप से रखे खोखे को हटवा दिया गया। आरोप है कि बंटी ने इस बात की रंजिश रखते हुए अपने परिजनों के साथ मिल कर उसके घर आकर उस पर ईंटों व पत्थरों से हमला कर दिया। ममता के अनुसार हमला करने वालो में बंटी के अतिरिक्त ममता की पुत्री काजल व साक्षी तथा बंटी को भाई रविंद्र शामिल थे। इस हमले में ममता के अतिरिक्त उसकी बेटी उमंग को भी चोटें आई हैं।
ममता का कहना है कि शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी आए तथा उन्होंने उसे व उसकी बेटी को आरोपियों से बचाया। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। ममता के बयान पर बहुअकबरपुर पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। (एफआईआर)

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!