ग्रामीणों ने गांव का गौरव बताया संजय चोपड़ा को

महम
राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित महम चौबीसी के गांव फरमाणा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक संजय चोपड़ा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया है। संजय को गांव को गौरव बताया है। संजय के सम्मान में उनके स्कूल में ही सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में समाजसेवी महाबीर सहारण ने कहा कि संजय ने गांव फरमाणा को समूचे प्रदेश में गौरवान्वित किया है। इतना प्रतिष्ठित सम्मान लगातार मेहनत का परिणाम होता है। इस सम्मान से गांव के अन्य अध्यापकों को भी प्रेरणा मिलेगी। महाबीर सहारण ने कहा कि वे गत ढ़ाई साल से शिक्षा, खेल और संस्कृति के लिए गांव में अभियान चला रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान सार्थक करने के लिए उनका सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है। हमें इसे तुरंत रोकना होगा। यदि हम ऐसा नहीं कर पाए तो हमारी आने वाली पीढ़ी अपने रास्ते से भटक जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए अभिभावकों और अध्यापकों को एकजुट होना होगा। सही और गलत को पहचानना होगा।
फरमाणा बादशाहपुर के निवर्तमान सरपंच आशीष फरमाणा ने इस अवसर पर कहा कि संजय को मिला सम्मान गांव में शिक्षा और शिक्षकों के लिए संजीवनी साबित होगा। उन्होंने संजय चोपड़ा से कहा कि वे अपने गांव के बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए इसी प्रकार मेहनत करते रहे। गांव की तरफ से उन्हें हरसभंव योगदान मिलेगा।
संजय चोपड़ा ने भी कहा कि गांव द्वारा मिले सम्मान से उन्हें और अधिक काम करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि गांव में शिक्षा व समाजिक कार्यों के लिए वे अपना बढ़चढ़ कर योगदान देंगे।
इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। महाबीर सहारण के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं तथा स्कूल अन्य सभी शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया गया। समारोह में गांव के सभी सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों के अतिरिक्त देशराज रंगा, जापान सिंह तथा अजमेर फौजी आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *